June 30, 2026

लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में दयालु-द्वितीय योजना की समीक्षा बैठक हुई

एडीसी दीपक बाबू लाल करवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में दयालु-द्वितीय योजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डॉग बाइट के कुल 10 मामलों पर विचार किया गया। इसमें 7 केसों की सहायता राशि सुनिश्चित करने तथा 3 केसों को खारिज करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
एडीसी श्री करवा ने कहा कि दयालु-द्वितीय योजना के तहत बेसहारा पशु गाय, बैल, कुत्ते, नील गाय, भैंस आदि के काटने-चोट मारने से हुई आकस्मिक मृत्यु/ घायल होने/ दिव्यांगता की स्थिति में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत मृत्यु या नियम अनुसार प्रतिशत दिव्यांगता होने पर एक से पांच लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *