April 25, 2026

बमसन के तहसीलदार को सौंपी निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी

हमीरपुर 25 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने हमीरपुर उपमंडल के अंतर्गत पंचायत समिति बमसन और इसी के अंतर्गत आने वाले दो जिला परिषद वार्डों के संबंध में पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) की ओर से जारी संशोधित आदेश के अनुसार पंचायत समिति बमसन की मतगणना के रिटर्निंग अधिकारी अब बमसन के तहसीलदार होंगे। जिला परिषद के वार्ड नंबर-3 दरोगण पत्ती कोट और वार्ड नंबर-4 उहल की मतगणना के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी भी बमसन के तहसीलदार को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *