April 16, 2026

राज्य स्तरीय तीज महोत्सव को लेकर उपायुक्त ने लघु सचिवालय का दौरा कर जायजा लिया

आगामी 19 अगस्त को पानीपत में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय तीज महोत्सव को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया, एचएसएलआरएम की सीईओ डॉ अमरिंदर कौर व विभिन्न सम्बंधित अधिकारियों ने लघु सचिवालय में बैठक कर स्थानीय सैक्टर 13-17 का दौरा कर जायजा लिया और विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम में करीब 101 झूले लगाए जाएंगे। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की बिक्री भी होगी। मेला परिसर में करीब 100 स्टॉल भी लगाई जाएंगी। महिलाएं हरियाणवी वेशभूषा में आएंगी नजर।
स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग की ओर से महिलाओं के लिए हैल्थ चेकअप कैम्प भी लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *