August 30, 2026

पंजाबर-बाथड़ी सड़क 19 अक्तूबर तक बन्द रहेगी

ऊना, 8 अक्तूबर। टी-14 पंजाबर-बाथड़ी सड़क के 9 से 10.5 किलोमीटर स्पैन के स्तरोन्नत कार्य के चलते सड़क का यह भाग 9 से 19 अक्तूबर यानि 10 दिनों के लिए यातायात हेतु पूर्णतया बन्द रहेगा ताकि स्तरोन्नत कार्य बाधित न हो और शीघ्र पूरा किया जा सके। यह आदेश जिला दण्डाधिकारी जतिन लाल ने जारी करते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान सड़क के इस भाग में यातायात के लिए विकल्प के तौर पर बाबा बोदल शाह सम्पर्क सड़क में मोड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *