May 25, 2026

एचपीवी वैक्सीनेशन में प्राइवेट स्कूल भी दें योगदान : गंधवा राठौड़

31 मई तक 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को लगवाएं टीके

हमीरपुर
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिला के सभी हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रमुखों और अन्य शिक्षकों से भी अपील की है कि वे एचपीवी वैक्सीनेशन से छूटी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की सभी लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें और इस टीके के बारे में लड़कियों या उनके अभिभावकों में अगर कुछ भ्रांतियां हैं तो तुरंत उनका निवारण करें। अगर उनकी काउंसलिंग की आवश्यकता है तो स्वास्थ्य विभाग से भी संपर्क करें। इस आयु वर्ग की सभी लड़कियों को 31 मई तक एचपीवी वैक्सीन का टीका लग जाना चाहिए।
सोमवार को हिम अकादमी सीनियर सेकंडरी स्कूल विकासनगर में आयोजित एक जागरुकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन का एक टीका लड़कियों को जिंदगी भर सर्विकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचा सकता है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में 29 मार्च को आरंभ किए गए टीकाकरण अभियान में इस आयु वर्ग की लगभग 2967 लड़कियों को यह टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला में अभी तक 1318 लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं। सोमवार को भी जिला में 19 लड़कियों ने यह टीका लगवाया।
इस अवसर पर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने भी छात्राओं और शिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *