बीपीसीएल गैस ऊना द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन
रजनी, ऊना, ऊना में बीपीसीएल गैस ऊना टीम द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रमुख (Regional Head) श्री लाला धकोलिया, टेरिटरी मैनेजर श्री मयूर चोवैत्या, प्रोजेक्ट एवं इंजीनियरिंग अधिकारी श्री जय शंकर कुमार तथा सेल्स एवं मार्केटिंग अधिकारी श्री नितेश कौशिक उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय प्रमुख एवं टेरिटरी मैनेजर ने ऊना जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की उपलब्धता, विकसित की जा रही पाइपलाइन अवसंरचना तथा भविष्य में प्रस्तावित विस्तार योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि बीपीसीएल गैस द्वारा क्षेत्र के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं पर्यावरण अनुकूल ईंधन पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
अधिकारियों ने बीपीसीएल गैस की विशेष “शून्य पंजीकरण शुल्क (Zero Registration Fee)” योजना की भी जानकारी दी, जिसकी वैधता 13 मई 2026 से 15 जून 2026 तक है। इस योजना के अंतर्गत नए उपभोक्ता बिना पंजीकरण शुल्क के PNG कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं तथा अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
PNG के प्रमुख लाभ
- 24×7 निर्बाध गैस आपूर्ति।
- सिलेंडर बुकिंग एवं प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं।
- सुरक्षित एवं विश्वसनीय गैस आपूर्ति प्रणाली।
- पर्यावरण के अनुकूल एवं स्वच्छ ईंधन।
- उपयोग के अनुसार बिलिंग, जिससे खर्च पर बेहतर नियंत्रण।
- घर में सिलेंडर रखने की आवश्यकता समाप्त।
- सुविधाजनक एवं समय की बचत।
सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
बीपीसीएल गैस ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि:
- स्थापित GI पाइप पर कपड़े या कोई भी अनावश्यक वस्तु न लटकाएं।
- पाइपलाइन की ग्राउंड कनेक्टिविटी (GC) के पास दीया, मोमबत्ती या किसी भी प्रकार की खुली आग का प्रयोग न करें।
- गैस रिसाव की आशंका होने पर तुरंत ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क करें।
- बीपीसीएल गैस के प्रशिक्षित तकनीशियन 24×7 उपलब्ध हैं और किसी भी प्रकार की गैस रिसाव या तकनीकी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करते हैं।
