April 19, 2026

बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में मिला कीमती लॉकेट

दियोटसिद्ध । प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के परिसर के एक सुरक्षा कर्मचारी को महिलाओं के लिए स्थापित दर्शन स्थल की सीढ़ियों पर सोने का एक कीमती लॉकेट मिला है। 22 मार्च को मिले इस लॉकेट को मंदिर अधिकारी के कार्यालय में सुरक्षित जमा करवा दिया गया है।
मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि जिस महिला या पुरुष का यह लॉकेट गुम हुआ है वह इसकी निशानी बताकर इसे दियोटसिद्ध स्थित मंदिर अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *