July 10, 2026

टारना में कल फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

मंडी, 31 जनवरी।

सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल मंडी ई. होशियार सिंह ने बताया कि कल सुबह एक फरवरी को 11 बजे से 3 बजे तक टारना, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रिलायंस जियो टारना तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान 11/0.4 केवीए ट्रांसफार्मर की आवश्यक मुरम्मत तथा रखरखाव का कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *