हमीरपुर जिले में 31,099 बच्चों को पिलाई पोलियो ड्रॉप्स
हमीरपुर । जिला हमीरपुर में सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य से अधिक बच्चों को पोलियो रोधी दवाई पिलाई गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय अत्री ने बताया कि जिला हमीरपुर में 5 वर्ष तक की आयु के 29,924 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि, मंगलवार शाम तक जिला में कुल 31,099 बच्चों को यह दवाई पिलाई गई। उन्होंने बताया कि रविवार को विभिन्न बूथों पर 29,830 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई थी। इस अभियान से छूटे बच्चों को भी दवाई पिलाने के लिए सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर दस्तक दी और प्रवासी श्रमिकों की कई बस्तियों को भी विशेष रूप से कवर किया। इससे पोलियो ड्रॉप्स पीने वाले बच्चों का आंकड़ा 31,099 तक पहुंच गया।।
