August 16, 2026

ऊना के 12, हरोली के 4 मतदान केंद्रों और गगरेट के 2 मतगणना केंद्रों में आंशिक संशोधन

ऊना, 25 मई। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन नियम) 1994 के नियम-33 के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए ऊना और हरोली की विभिन्न ग्राम सभाओं के लिए पूर्व में प्रकाशित मतदान केंद्रों की सूची में प्राप्त आवेदनों के आधार पर आंशिक संशोधन किया गया है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि उपमंडल ऊना के तहत कुछ मतदान केंद्रों में आंशिक संशोधन किया गया है। इनमें प्रथम चरण होने वाले चुनावों में नंगडाँ के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नंगडाँ, बसाल अप्पर के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला ख्वाजा बसाल, बसाल लोअर के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला लोअर बसाल, अवादा बराना के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला अवादा बराना और बारसडा के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला बारसडा को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी।

दूसरे चरण में चुनाव होने वाली पंचायतों में देहलां लोअर के वार्ड 1 से 9 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देहलां लोअर, बसोली के वार्ड 1 से 7 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसोली और धमन्दारी के वार्ड 1 से 5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमन्दारी को मतदान केंद्र बनाया गया है। इन सभी पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर में होगी।
वहीं, तीसरे चरण में रायपुर सहोडाँ के वार्ड 1 से 9 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला रायपुर सहोडाँ, टब्बा के वार्ड 1 से के 7 के लिए राजकीय माध्यमिक पाठशाला टब्बा, लम्लैहड़ी के वार्ड 1 से 5 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला लम्लैहड़ी और समूरकलाँ के वार्ड 1 से 5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समूरकलाँ को मतदान केंद्र बनाया गया है। इनमें रायपुर सहोडाँ, टब्बा और समूरकलाँ पंचायतों की मतगणना संबंधित पंचायत घर तथा लम्लैहड़ी पंचायत की मतगणना राजकीय माध्यमिक पाठशाला लम्लैहड़ी में होगी।

इसके अतिरिक्त हरोली उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत समनाल के वार्ड-3 के लिए राजकीय उच्च पाठशाला समनाल (लोअर) तथा वार्ड-4 एवं 5 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला समनाल (लोअर) को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड-1 से 5 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोड़ा को मतदान केंद्र बनाया गया है।

ग्राम पंचायत सलोह के वार्ड-2 एवं 3 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोह-1 तथा वार्ड-4 से 7 के लिए राजकीय आदर्श माध्यमिक स्कूल सलोह को मतदान केंद्र निर्धारित किया गया है। वहीं, ग्राम पंचायत लोअर ललड़ी के वार्ड-4 से 7 के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर ललड़ी को मतदान केंद्र बनाया गया है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी बताया कि पूर्व में प्रकाशित मतगणना केंद्रों में भी आंशिक संशोधन किया गया है। इसके तहत ग्राम पंचायत कार्यालय कलोह के स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलोह तथा ग्राम पंचायत कार्यालय चलेट के स्थान पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चलेट को मतगणना केंद्र निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से यह संशोधन किए गए हैं, ताकि मतदाताओं एवं निर्वाचन कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *