July 17, 2026

पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ किया गया

पंडित नेकीराम शर्मा मेडिकल कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर शुक्रवार को मिल्क प्लांट के पास मेडिकल कॉलेज परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रीमति श्रुति चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व राज्य सभा सांसद श्रीमती किरण चौधरी, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ और भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक सहित हजारों की संख्या में लोग ई-रिक्सा में सवार होकर समारोह में पहुंचे। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल और बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि करीब एक किमी दूरी से पैदल चलकर समारोह में पहुंचे। समारोह में शरीक हुए सभी नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समारोह में हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दांगी, हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष तृप्ति श्योराण मुख्य रूप से मौजूद रहीं। मुख्य मेहमानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों मेडिकल कॉलेज का शुभारंभ होना जिलावासियों के लिए गर्व व सौभाग्य की बात बताया। वहीं डीसी साहिल गुप्ता ने मुख्य मेहमानों का जिला प्रशासन की तरफ से तथा मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. धीरज परिहार व उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश ने मेडिकल कॉलेज की तरफ से पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करके देश को विकसित राष्ट्र बनाने की ओर बड़ा कदम उठाया गया है। यह एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक लम्हा है जिसको देशवासी हमेशा याद रखेंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन जींद में आयोजित समारोह से वर्चुवल माध्यम से किया गया, जिसका भिवानी में जिला स्तरीय समारोह में लाइव प्रसारण दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *