June 20, 2026

रोजगार मेले का आयोजन

42 प्रार्थियों को मौके पर ही दिया चयन पत्र

नारनौल, केंद्र सरकार के सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आज जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला रोजगार अधिकारी रणजीत सिंह रावत व प्रख्यात नागरिक एवं सीएम विंडो नारनौल के प्रतिनिधि
अमित गोयल ने किया। रोजगार मेले में 135 प्रार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया जिसमें से 42 प्रार्थियों को उपरोक्त कम्पनियों द्वारा रोजगार के लिए मौके पर ही चयन पत्र दिया गया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा रोजगारपरक शिक्षा में योजनाओं व कौशल विकास के बारे में जागरूक करना है।
सीएम विंडो प्रख्यात नागरिक अमित गोयल ने इस कार्यक्रम का अवलोकन कर भाग लेने वाले सभी प्रार्थियों का रोजगार के प्रति मार्गदर्शन दिया। इसी कड़ी में रोजगार अधिकारी ने प्रार्थियों को कौशल विकास, स्व-रोजगार, व्यवसायिक मार्गदर्शन, पीएम विकसित भारत रोजगार योजना के बारें में जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता सलाहकार डीएन यादव ने प्रार्थियों को स्व-रोजगार तथा बैंकों द्वारा दी जाने वाली महत्वपूर्ण स्कीमों के बारें में बताया।
इस रोजगार मेले में डेगानिया मेडिकल डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड, मानेसर, फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी महेंद्रगढ़, पुखराज हेल्थ केयर महेंद्रगढ़, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, नारनौल, वेरिबो प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम आदि नियोजकों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *