July 16, 2026

विडो सेल की ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अध्यक्षता में विडो सेल की ऑनलाइन मासिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीजेएम पवन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार ने जिला स्तर पर विडो सेल सिस्टम के तहत विधवा महिलाओं को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने व उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने बारे में विस्तार से समीक्षा की।
सीजेएम निर्देश दिए कि विडो सेल की मदद से महिलाओं के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया जाए। सरकार द्वारा विधवा महिलाओं के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें पेंशन संबंधी, लोन संबंधित योजनाएं प्रमुख रूप से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ विधवा महिलाओं को मिलना जरूरी है। जिला समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए गए कि वे विधवा महिला व उनके बच्चे को दी जाने वाली पेंशन में किसी कारण फॉर्म में कमी है, तो उन्हें फोन द्वारा सूचित कर उन कमियों को पूरा करवाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *