June 13, 2026

सर्किट हाउस हमीरपुर की डॉरमिट्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

हमीरपुर । लोक निर्माण विभाग के हमीरपुर उपमंडल के सहायक अभियंता संजय कटोच ने बताया कि विभाग ने सर्किट हाउस हमीरपुर में 21 बेड वाली डॉरमिट्री को एचपीपीडब्ल्यूडी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म में शामिल कर दिया है। इस डॉरमिट्री में हिमाचल निवासियों के लिए प्रति बेड 100 रुपये तथा गैर हिमाचली निवासियों के लिए प्रति बेड 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य शैक्षणिक उद्देश्य से हमीरपुर आने वाले विद्यार्थी विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। ये विद्यार्थी हिम अतिथि होटल के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर ठहरने के लिए सस्ती एवं सुविधाजनक आवासीय सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *