डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ऊना ने अद्वेता हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल के चिकित्सकों को किया सम्मानित!
रजनी,ऊना,राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऊना द्वारा अद्वेता हार्ट केयर एंड मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न विभागों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके प्रति समाज की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
समारोह में अस्पताल के सीएमडी डॉ. हरजिंदर सिंह, एमडी मेडिसिन डॉ. परवीन, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जतिंदर, डॉ. ताहिर भट्ट, डॉ. सुमित दुबे, डॉ. तनुजा, डॉ. आशीष, पैथोलॉजिस्ट डॉ. अमित, डॉ. अभिषेक, डॉ. प्रिंस, डॉ. मोमिन, डॉ. हितेश, डॉ. प्रियांजलि, डॉ. निखिल, डॉ. वैभव, डॉ. अमित तथा डॉ. निखिल सोनखला व सीईओ देसराज जरियाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब ऊना के अध्यक्ष रंजीत जसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि चिकित्सक मानवता की सबसे बड़ी सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को धरती पर भगवान का रूप माना जाता है क्योंकि वे अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से लोगों का जीवन बचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सेवाएं समाज के लिए अमूल्य हैं और ऐसे समर्पित चिकित्सकों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
अस्पताल के सीएमडी डॉ. हरजिंदर सिंह ने रोटरी क्लब ऊना का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सम्मान चिकित्सकों को और अधिक समर्पण एवं निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि पूरा चिकित्सकीय दल मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
अस्पताल की निदेशक मोनिका सिंह तथा सीईओ देशराज नारियाल ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि डॉक्टरों का पेशा केवल व्यवसाय नहीं बल्कि मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने चिकित्सकों की टीम भावना और समर्पण की सराहना करते हुए सभी को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऊना के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर, क्लब कोषाध्यक्ष बलदेव सिंह, उपाध्यक्ष सुरिंदर ठाकुर, मोनिका सिंह, जतिंदर कंवर तथा मुनिंदर अरोड़ा राजू सहित क्लब के अन्य सदस्य एवं अस्पताल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
