May 13, 2026

अब किन्नौर के शिपकी ला का रास्ता बना कैलाश मानसरोवर यात्रा‍ का विकल्प

कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर लिपुलेख दर्रे पर नेपाल की आपत्ति के बाद अब हिमाचल प्रदेश का शिपकी ला मार्ग से यात्रा शुरू करने की मांग का दावा मजबूत हो गया है। हर साल लाखों श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर रवाना होते हैं। नेपाल के लिपुलेख मार्ग से यात्रा पर विरोध के बाद हिमाचल के शिपकी ला से मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं को आसान विकल्प मिल जाएगा। ताजा घटनाक्रम के बाद प्रदेश सरकार इसी महीने एक बार फिर से यह मामला केंद्र सरकार से उठाने जा रही है। हिमाचल सरकार पहले ही केंद्र से किन्नौर स्थित शिपकी ला दर्रे के रास्ते मानसरोवर यात्रा शुरू करने की मंजूरी मांग चुकी है। राज्य सरकार का तर्क है कि यह मार्ग दूरी और सुविधाओं के लिहाज से अधिक उपयुक्त और सुरक्षित साबित हो सकता है। नेपाल ने हाल ही में लिपुलेख मार्ग को अपना क्षेत्र बताते हुए भारत और चीन को कूटनीतिक आपत्ति दर्ज करवाई है। प्रदेश सरकार द्वारा शिपकी ला मार्ग को कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए व्यावहारिक विकल्प बताया गया था। जानकारों का मानना है कि शिपकी ला मार्ग से मानसरोवर यात्रा की दूरी नेपाल के पारंपरिक मार्गों की तुलना में कम पड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *