नगर परिषद् जोगिन्दर नगर में पहले दिन एक नामांकन पत्र दाखिल
जोगिन्दर नगर, 29 अप्रैल — नगर परिषद् जोगिन्दर नगर के वार्ड सदस्यों के चुनाव हेतु नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन आज एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया।
इस बात की पुष्टि करते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि नामांकन के पहले दिन वार्ड नंबर 7 से निर्मला देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अन्य छह वार्डों से आज कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि नगर परिषद् जोगिन्दर नगर की चुनावी प्रक्रिया के तहत 30 अप्रैल तथा 2 मई को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 6 मई को सायं 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।
उन्होंने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों को उसी दिन चुनाव चिन्ह (प्रतीक) आबंटित किए जाएंगे।
