June 25, 2026

नकाब डालकर बनाया गया है मेरा वीडियो: भगवंत मान

चंडीगढ़, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिख गुरुओं की तस्वीरों के कथित अपमान से जुड़े वायरल वीडियो को लेकर पहली बार खुलकर सफाई दी। गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा किया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वह नहीं हैं, बल्कि किसी ने उनका मास्क पहनकर उनकी नकल की है। मुख्यमंत्री ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि विरोधी दल उन्हें धार्मिक रूप से बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

भगवंत मान ने कहा कि राजनीतिक तौर पर उनका मुकाबला नहीं कर पाने के कारण विपक्ष अब धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि वह श्री अकाल तख्त का पूरा सम्मान करते हैं और उसे चुनौती देने का सवाल ही नहीं उठता।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि वायरल वीडियो कनाडा में बनाया गया है। उनके अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति उनका मास्क पहने हुए है और यह पूरी घटना सुनियोजित तरीके से फिल्माई गई है। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को जांच के लिए श्री अकाल तख्त के पास भेजा जाएगा ताकि सच्चाई सामने आ सके। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि होटल के कमरे में गुरुओं की तस्वीरें किसने लगाईं, वीडियो का प्रायोजक कौन है और इसे तैयार कराने के पीछे किसका हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *