April 16, 2026

बाजीगर सुधार सभा की बैठक संपन्न

दौलतपुर चौक, 16 जुलाई ( संजीव डोगरा ): बाजीगर सुधार सभा की जिलास्तरीय बैठक अन्दौरा लोअर गांव में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह ने की। बैठक में समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए जनता को जागरूक करने का एकमत निर्णय लिया गया। इस मौके पर सभा अध्यक्ष बलबीर सिंह ने कहा की जिला ऊना में नशे की रोकथाम के लिए समुदाय के लोग नौजवानों को नशे के दुष्परिणामों बारे जागरूक व शिक्षा हासिल करने के लिए प्रेरित करें । उन्होंने बाजीगर समुदाय को आपसी मामलों को भाईचारे में मिल बैठ कर सुलझाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्रकाश चंद, दर्शन सिंह , मल्कियत सिंह , उमंग सेठी , करनैल सिंह, जीत सिंह , शंकर दास , जोगिन्द्र सिंह , करतार चंद, अर्जुन सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *