August 5, 2026

आपसी सहमति से विवाद निपटारे को बढ़ावा देगा ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान

रजनी, ऊना, आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री विक्रम नाथ ने ‘मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0’ अभियान के शुभारंभ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता की उपयोगिता, सरलता और प्रभावशीलता के प्रति आम लोगों का विश्वास मजबूत करना है।
शिखा लखनपाल ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोगों को लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र निपटारे के लिए मध्यस्थता अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि जहां भी संभव हो, विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए मध्यस्थता की व्यवस्था का अधिक से अधिक उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *