June 2, 2026

श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में शहीदी पर्व श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब, चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल सोसायटी, श्री अमृतसर के प्रबंधन अधीन चल रहे श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, श्री आनंदपुर साहिब में पांचवीं पातशाही श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी पर्व श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर स्कूल के समस्त स्टाफ द्वारा श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ का भोग डाला गया। इसके उपरांत शहीदी पर्व को समर्पित एक धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने कविताओं, कविशरी और व्याख्यानों के माध्यम से श्री गुरु अर्जन देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।
स्कूल की प्रधानाचार्या गुरिंदर कौर कपूर ने श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व से संबंधित इतिहास पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। धार्मिक अध्यापिका मैडम बलदीप कौर ने भी विद्यार्थियों को गुरु साहिब की शहादत से प्रेरणा लेते हुए सिखी सिद्धांतों में दृढ़ एवं परिपक्व बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर नरिंदर कौर, जसप्रीत कौर, सतिंदर कौर, रजिंदर कौर, कंवलजीत कौर, दलजीत कौर, आंसू, सपना रानी, संदीप कौर, ममता देवी, शांति देवी, दीपांजलि शर्मा, निशा देवी, अमरजीत कौर, मनजीत कौर, करमजीत कौर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *