मेहतपुर- बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 9 से किरण देवी ने किया चुनाव प्रचार
मोहित कांडा, ऊना, जिला ऊना की नगर पंचायत मेहतपुर- बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 9 से पार्षद पद के लिए उम्मीदवार किरण देवी पत्नी श्री विजय कुमार ने आज अपने समर्थकों के साथ अपने वार्ड में चुनाव प्रचार किया। किरण देवी ने नगर में स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, विकास, पारदर्शी व्यवस्था व नगर के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई। समाज सेवा के प्रति अपनी बेहतर छवि रखने वाली किरण देवी का चुनाव चिन्ह कुर्सी है। किरण देवी का मानना है कि बिना भेदभाव के हर वर्ग के लोगों की सेवा करना ही एक बेहतर जनप्रतिनिधि का दायित्व है।
