कलश वंदन यात्रा” को हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए विधिवत रवाना किया
गुरुग्राम में आयोजित भव्य समारोह से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की पवित्र “कलश वंदन यात्रा” को हरियाणा के सभी 27 संगठनात्मक जिलों के लिए विधिवत रवाना किया।
संत गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में काशी स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थल (सीर गोवर्धनपुर) से प्रारंभ हुई पवित्र कलश यात्रा सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रीय एकता का प्रेरणादायी संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। हरियाणा इस यात्रा में पूरी श्रद्धा, सक्रिय सहभागिता और जनभागीदारी के साथ अपना योगदान देगा।
संत गुरु रविदास जी महाराज के विचार हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।
