September 13, 2026

न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने योग दिवस पर किया सामूहिक योगाभ्यास

न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने योग दिवस पर किया सामूहिक योगाभ्यास

न्यायिक अधिकारियों और कर्मियों ने योग दिवस पर किया सामूहिक योगाभ्यास

मंडी, जिला एवं सत्र न्यायालय, मंडी के सिविल एवं सत्र प्रभाग के बार रूम में 11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश पारस डोगर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रिंसिपल जज, फैमिली कोर्ट नितिन कुमार सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
योगाभ्यास सत्र का संचालन आयुष विभाग मंडी के योगाचार्य जितेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का अभ्यास करवाया और उनके शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान योग के महत्व, दैनिक जीवन में इसके समावेश तथा ‘एक स्वास्थ्य, एक पृथ्वी’ जैसे वैश्विक सन्देशों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *