May 6, 2026

सुकून की तलाश में शराब पीने लगी थी जाह्ववी कपूर

मैं नशे में धुत रहती थी, शरीर से बदबू आने लगी थी…

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह फिल्म या ग्लैमरस लाइफस्टाइल नहीं बल्कि उनका वायरल बयान है। श्रीदवी की बेटी जाह्नवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में बात की, जब वह अंदर से पूरी तरह टूट चुकी थीं। उन्होंने बताया कि उस मुश्किल समय में शांति और सुकून की तलाश उन्हें शराब की ओर ले गई।जाह्ववी कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान नाजुक वक्त के बारे में जिक्र करते हुए बताया कि यह सब एक दर्दनाक और भावनात्मक अनुभव के बाद शुरू हुआ, खासतौर पर कोविड-19 के दौरान, जब जिंदगी पहले से ही कठिन दौर से गुजर रही थी। मैं आमतौर पर बहुत कम शराब पीती हूं, शायद दो महीने में एक बार। लेकिन उस मुश्किल समय में, करीब एक साल तक ऐसा दौर रहा जब मैंने सामान्य से ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। यह मेरे जीवन की बहुत दर्दनाक घटना के बाद हुआ था। हालांकि यह लत या दुरुपयोग नहीं था, बल्कि एक कठिन परिस्थिति से जूझने का उनका तरीका बन गया था। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल समय में इंसान किस तरह अलग-अलग तरीकों से खुद को संभालने की कोशिश करता है। उस दौरान वो अक्सर खुद से कहती थीं कि मुझे बस नशे में धुत्त होना है। ये किसी शौक या पार्टी के लिए नहीं, बल्कि खुद के अंदर चल रहे मेन्टल स्ट्रेस को कम करने की एक कोशिश थी। मैं शराब की एडिक्टेड नहीं हूं और न ही मैं इसे एब्यूज की केटेगरी में रखती हूं, लेकिन उस समय मैं बहुत ज्यादा और लगातार शराब पीने लगी थीं। मैं उस मुश्किल दौर से भागने का रास्ता खोज रही थी।

जाह्ववी ने बताया कि एक वक्त के बाद मुझे इस बात का एहसास हो गया था शराब मेरे शरीर और मेंटल हेल्थ को और भी बिगाड़ रही है। सुबह उठने के बाद मुझे जो एहसास होता था वो बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। हैंगओवर मुझे चिड़चिड़ा और गुस्सैल बना रहा था। मुझे अपने शरीर से अजीब-सी बदबू भी आने लगी थी। जब मैंने उस बदबू को महसूस किया तो इसने मेरे लिए वेकअप कॉल की तरह काम किया। इसके बाद मैंने शराब को छोड़ने का फैसला किया। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि शराब के नुकसान जानने के बाद उन्होंने डेढ़ साल तक इसे हाथ भी नहीं लगाया। फिलहाल वो उस मुश्किल वक्त से बाहर आ गई है और अपने काम पर फोकर कर रही हैं। हाल ही में वह वरुण धवन के साथ सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में नजर आई थी। जल्द ही वह साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ पेडी में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *