September 21, 2026

कांगड़ा जिले के शाहपुर से संबंध रखने वाले जवान विजय कुमार शहीद

कांगड़ा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के शाहपुर से संबंधित विजय कुमार के मेघालय में ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर गहरा अशोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कांगड़ा जिले के शाहपुर की परगोड़ पंचायत से संबंध रखने वाले जवान विजय कुमार के शहीद होने के समाचार से बेहद दुखी हूं। प्रदेश के इस वीर सपूत ने मेघालय में ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका समर्पण और साहस सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *