July 10, 2026

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को और गति देने के निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव मलय मल्लिक के नेतृत्व में आयोग की टीम ने रोहतक जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत त्रुटिरहित, अद्यतन एवं पारदर्शी बनाने के लिए अभियान में और तेजी लाई जाए तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित की जाए।

अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 8,50,304 मतदाताओं में से 5,67,887 मतदाताओं का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है, जो 66.79% है। बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कर रहे हैं तथा मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित, अनुपस्थित एवं अन्य श्रेणियों के मतदाताओं का सत्यापन भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है।

शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव की मजबूत आधारशिला है। सभी पात्र मतदाताओं से अपील है कि वे अपने मतदाता विवरण का समय पर सत्यापन कराकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *