September 21, 2026

हिमाचल बोर्ड 10वीं के नतीजे घोषित, 79.08 प्रतिशत बच्चे पास

परीक्षा में बेटियों ने फिर मारी बाजी

शिमला: हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नतीजों में 79.08 प्रतिशत बच्चे पास हो गए है। वहीं, मेधावी सूची में 88 छात्राएं है। एचपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में न्यूगल मॉडल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवरना की साइना ठाकुर 99.46 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश भर में पहला स्थान हासिल किया है।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं मार्च में हुई थीं, जिसमें प्रदेश भर में करीब 95,000 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। प्रदेश में 10वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं लाहौल-स्पीति और पांगी क्षेत्र को छोड़कर 4 मार्च से शुरू हुई थीं। बता दें कि 2024 में 10वीं कक्षा के 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 67988 विद्यार्थी पास हुए हैं। टाप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल रहे थे। टापरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के थे। प्रथम 10 स्थानों में 92 में से 71 बेटियां रहीं थीं। परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *