May 26, 2026

ग्राम पंचायत मुच्छाली में 200 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया

अजय कुमार, बंगाणा, उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत मुच्छाली में वीरवार को आयुष विभाग की तरफ से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ ज्योती के दिशानिर्देश से हुआ, जिसमें 200 लोगों द्वारा स्वास्थ्य की जांच करवाई गई।

शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ. ज्योती कंवर, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, उप प्रधान अजय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने आयुष विभाग द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों बारे जानकारी भी दी।लोगों को निशुल्क दबाई भी वितरित की गई।

शिविर में डॉ. वरुण कुमार एवं डॉ. संदीप ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में आयुर्वेदिक फार्मेसी ऑफिसर सुरेंद्र, सुखविंदर, रामपाल, पवन ने विशेष रूप से सेवाएं दीं। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य राज कुमार निर्मल, वीरेंद्र, सुषमा, सतपाल , किशोरी लाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *