July 11, 2026

खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा हरियाणा, खिलाड़ी बढ़ा रहे देश-प्रदेश का गौरव : गौरव गौतम

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आयोजित अंडर-23 सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने देशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा खेलों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रतियोगिता पूरी पारदर्शिता और बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आयोजित की जा रही है। उन्होंने राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा और रोहतक को मेजबानी का अवसर देकर उन्होंने प्रदेश की खेल संस्कृति को नई पहचान दी है।

हरियाणा की मजबूत खेल नीति और खिलाड़ियों की प्रतिभा से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश-प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *