स्वर्णकार संघ ऊना ने घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
24 जून बुधवार से 28 जून 2026 रविवार तक बंद रहेंगी दुकानें
रजनी, ऊना,अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ, जिला ऊना इकाई ने ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। संघ द्वारा जारी सूचना के अनुसार जिले भर के स्वर्णकार व्यवसायी 24 जून से 28 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान जिले के आभूषण एवं स्वर्णकार से संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। संघ के जिला प्रधान प्रिंस राजपूत, उपप्रधान श्याम हांडा तथा महासचिव रजत कोहली ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने जिले के सभी स्वर्णकार व्यवसायियों से निर्धारित अवकाश का पालन करने का आग्रह किया है साथ ही ग्राहकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों को विवाह, धार्मिक आयोजनों अथवा अन्य विशेष अवसरों के लिए आभूषणों की खरीदारी या मरम्मत करवानी है, वे अपने कार्य समय रहते निपटा लें, ताकि अवकाश अवधि के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रिंस राजपूत ने कहा कि 29 जून सोमवार से सभी दुकानें पुन: सामान्य रूप से खुल जाएंगी और कारोबार पूर्व की भांति संचालित होगा।
