May 25, 2026

बस और कंटेनर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, कई घायल

मातम में बदली खुशियां, तिलक समारोह से लौट रहे थे

रोहतास, रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मठिया गांव के लोग चेनारी इलाके के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर बस से गांव लौट रहे थे। इस दौरान मठिया मोड़ के पास बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव में जुट गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी लोग चेनारी के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर गांव लौट रहे थे। गांव के पास मोड़ पर बस और पिकअप को खड़ा कर कुछ बस से उतर रहे थे और पिकअप से कुछ सामान उतारकर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच एक अनियंत्रित कंटेनर ने टक्कर मार दी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *