जोगिन्दर नगर नगर परिषद चुनाव-2026 हेतु मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल आयोजित
54 पुरुष , 10 महिला मतदान कर्मी व 2 सेक्टर अधिकारियों ने लिया भाग
जोगिन्दर नगर, 28 अप्रैल।
आगामी 17 मई को होने वाले नगर परिषद चुनाव-2026 के दृष्टिगत आज जोगिन्दर नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर में मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस चुनावी रिहर्सल में कुल 64 मतदान कर्मियों तथा 2 सेक्टर अधिकारियों ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीष चौधरी ने की। वहीं मास्टर ट्रेनर के रूप में खजान सिंह ने मतदान कर्मियों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया।
रिहर्सल के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ईवीएम संचालन, मॉक पोल, मतदान प्रक्रिया, मतदाता पहचान, मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
इस रिहर्सल में कुल 54 पुरुष मतदान कर्मियों में 11 पुरुष पीठासीन अधिकारी तथा 2 महिला पीठासीन अधिकारी सहित कुल 10 महिला कर्मी भी शामिल रहीं। महिला कर्मियों की सहभागिता को भी विशेष रूप से सुनिश्चित किया गया।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों से चुनाव प्रक्रिया को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न करने का आह्वान किया, ताकि आगामी 17 मई को नगर परिषद चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सफल ढंग से सम्पन्न करवाए जा सकें।
