April 22, 2026

24 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी

कुल्लू, विद्युत उपमंडल नगवाई के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि 33 केवी बजौरा–थलौट सर्किट-1 एवं सर्किट-2 के अंतर्गत विद्युत लाइनों के आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य दिनांक 24 अप्रैल को किया जाएगा। इस कार्य के कारण 33/11 केवी सब-स्टेशन नगवाई तथा इससे जुड़े 11 केवी फीडरों— रोपा फीडर, नगवांईं फीडर, पनारसा फीडर तथा गड़सा फीडर—के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र नगवांईं, झिड़ी, बालू, रोपा, राहला, न्यूल, छवारा, शोगी, शिल्ह, मशोरा फर्श, टकोली, पनारसा, नाउ-पनाउ, सुरथ, राहड़ी, दलासणी, सचाणी, हुरला, थरास, मथौगी पचेउ एवं आसपास के सभी क्षेत्रों 24 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।

यह जानकारी सहायक अभियंता एचपीएसईबीएल, विद्युत उपमंडल, नगवांईं ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *