September 18, 2026

बड़सर में 23 को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा बिजली बोर्ड

बड़सर। बिजली बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने, इनसे संबंधित मुद्दों के प्रति आम लोगों को जागरुक करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए विद्युत उपमंडल बड़सर में भी 23 सितंबर को जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विद्युत उपमंडल बड़सर के सहायक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यतः रूफ टॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी और स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में फैल रही भ्रांतियों एवं शंकाओं का समाधान किया जाएगा। उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं का निवारण भी किया जाएगा।
सहायक अभियंता ने बताया कि लोग अपने घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाकर न केवल बिजली के खर्च को लगभग शून्य तक ला सकते हैं, बल्कि इन संयंत्रों की सरप्लस बिजली को बिजली बोर्ड को बेचकर अच्छी आय भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने उपमंडल के सभी उपभोक्ताओं से इस जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *