नशा विरोधी अभियान के तहत जिला पुलिस ऊना द्वारा विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
जिला पुलिस ऊना द्वारा “एंटी चिट्टा अभियान” के तहत लगातार जिला के बिभिन्न संस्थानों/विद्यालयों व ग्राम पंचायतों आदि में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में दिनांक 20-07-2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (LR) श् सुरेंद्र शर्मा द्वारा
GSSS ओयल में स्कूल विद्यार्थियों व अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को चिट्टा (हेरोइन) सहित अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ND&PS Act के अंतर्गत मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों तथा नशे से होने वाले सामाजिक एवं व्यक्तिगत नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल प्लेटफॉर्म के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग तथा एक जागरूक नागरिक के कर्तव्यों के प्रति भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य उपस्थित प्रतिभागियों को “एंटी चिट्टा शपथ” दिलाकर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प कराया गया।
जिला पुलिस ऊना नशे के विरुद्ध अपनी जन-जागरूकता मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाते हुए भविष्य में भी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। नशे के खिलाफ जनभागीदारी, जागरूकता एवं सामूहिक प्रयास ही एक सुरक्षित, स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज की स्थापना का सबसे प्रभावी माध्यम हैं।
