September 13, 2026

गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले में सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका, डीजीपी ने किया खुलासा

फरीदकोट- पंजाब के फरीदकोट में हुए गुरप्रीत सिंह हत्याकांड मामले को लेकर पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में खडूर साहिब के खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की भूमिका सामने आई है।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि इस मामले का मास्टरमाइंड अर्शदीप सिंह डल्ला है। डीजीपी ने कहा कि तथ्यों के आधार पर की जा रही है। डीजीपी ने बताया कि मृतक गुरप्रीत वारिस पंजाब संस्था से जुड़ा हुआ था।

वह संस्था के फाउंडर मेंबरों से एक था। जब दीप सिद्धू इस संस्था को चला रहे थे तो वह कैशियर की भूमिका निभा रहा था। हालांकि जब अमृतपाल को संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी तो दोनों में मतभेद सामने आए थे। वहीं गुरप्रीत की हत्या में अमृतपाल की भूमिका सामने आई है। उन्होंने बताया कि सारी जांच तथ्यों के आधार की जा रही है। जरूरत पड़ी तो सारी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *