June 12, 2026

उपायुक्त अखिल पिलानी ने मालब निवासी की पानी की समस्या का करवाया तुरंत समाधान

  • समाधान शिविर में गांव के कुछ हिस्से में पानी न पहुंचने की रखी थी शिकायत

नूंह – उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में सप्ताह के दो दिन सोमवार व वीरवार को जिला स्तर पर व उपमंडलों में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हो रहे समाधान शिविर लोगों की शिकायतों व समस्याओं के समाधान का एक बेहतर मंच साबित हो रहे हैं, जहां पर आने वाले व्यक्तियों की शिकायतों का संबंधित विभागों द्वारा तुरंत समाधान किया जा रहा है।
उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में जब गांव मालब निवासी वीरेंद्र कुमार ने शिकायत दी कि उनके गांव के एक हिस्से में कई घरों तक पेयजल आपूर्ति का पानी नहीं पहुंच रहा। उपायुक्त ने इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी को उचित कार्यवाही कर समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल https://phedharyana.gov.in/ पर टैंकर ऑन डिमांड विकल्प के माध्यम से टैंकर उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करवाया ताकि शिकायतकर्ता के घर व प्रभावित हिस्से तक पानी की आपूर्ति हो सके। उपायुक्त ने कहा कि जिला के व्यक्तियों को इन ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी होनी चाहिए, जिस कारण वे घर बैठे इन सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन व्यक्तियों या घरों तक पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही, वे ऑनलाइन पोर्टल के अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 पर कॉल कर टैंकर से पानी की डिमांड कर सकते हैं। साथ ही वाट्ïसअप नंबर-9041741800 पर भी टैंकर की डिमांड कर सकते हैं। इन सभी माध्यम से जिलावासी पेयजल आपूर्ति न होने पर टैंकर से पानी की डिमांड कर सकते हैं।
इसके साथ ही गांव खेड़ला निवासी सविता ने शिकायत दी की उनके परिवार पहचान-पत्र में बिजली मीटर के कई कनेक्शन दर्ज हो रखे हैं, जिन्हें हटवाया जाए। इस पर उपायुक्त ने बिजली निगम के एसडीओ व क्रिड विभाग को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता महिला की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। इसके साथ ही वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में अन्य शिकायतें आई, जिनमें से दो समस्याएं जनस्वास्थ्य विभाग, दो समस्याएं पुलिस विभाग व दो शिकायतें शहरी स्थानीय निकाय से संबंधित थी। इन सभी समस्याओं के जल्द समाधान के निर्देश उपायुक्त ने संबंधित विभागों को दिए। इस मौके पर सीटीएम अप्रितम सिंह, डीएसपी पृथ्वी सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *