May 19, 2026

दूसरी बार दूल्हा बनेंगे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या

आईपीएल के बीच महिका शर्मा से रचाएंगे शादी

नई दिल्ली, आईपीएल के बीच क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या दूसरी बार शादी करने जा रहे हैं। हार्दिक अभी मॉडल और एक्ट्रेस महिका शर्मा को डेट रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट के मुताबिक हार्दिक और महिका 22 मई को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा सकते हैं।

बता दें हार्दिक पांड्या की पहली शादी नताशा स्टेनकोविक से 31 मई 2020 को लॉकडाउन के दौरान हुई थी। हालांकि, दोनों की शादी ज्यादा समय नहीं चल पाई और 4 साल बाद ही अलग हो गए। जुलाई 2024 में हार्दिक और नताशा का तलाक हो गया था। तलाक के बाद अब हार्दिक फाइनली महिका शर्मा से शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पांड्या को नताशा एक बेटा हुआ जिसका नाम अगस्त्य पांड्या है। तलाक के बाद भी दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, पिछले दो मैचों में वह मैदान पर नहीं उतरे हैं। हार्दिक अभी चोटिल हैं और माना जा रहा है कि केकेआर के खिलाफ मैच में वह मैदान पर उतर सकते हैं। आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे, लेकिन लगातार दो सीजन में उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशा जनक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *