मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें, आपदा प्रबंधन को लेकर अलर्ट मोड में रहें विभाग : डीसी जतिन लाल
रजनी, ऊना, आगामी मानसून सीजन को देखते हुए ऊना जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है तथा सभी आवश्यक पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी विभागों को मानसून के दौरान किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए समय रहते आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें, आपदा प्रबंधन को लेकर अलर्ट मोड में रहें विभाग : डीसी जतिन लाल*चौबीसों घंटे सक्रिय है। किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दें। आपात स्थिति में मदद या सूचना के लिए लोग जिला आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1077 (टोल फ्री), दूरभाष नंबर 01975-225045, 225046, 225049 एवं 225052 तथा मोबाइल नंबर 94594-57476 पर कॉल कर सकते हैं । उन्होंने सभी एसडीएम को उपमंडल स्तर पर भी नियंत्रण कक्षों को सक्रिय रखने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने गोविंद सागर झील के आसपास संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि प्रतिबंधित अवधि में झील में बोटिंग न हो।नगरनिगम ऊना को उन असुरक्षित भवनों को गिराना सुनिश्चित करने को कहा गया, जिनको लेकर पूर्व में ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए जा चुके हैं। साथ ही निगम क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों पर जेसीबी एवं अन्य आवश्यक मशीनरी तथा पर्याप्त मानव संसाधन तैनात रखने, नालियों की नियमित सफाई के लिए समर्पित टीमें गठित करने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नुकसान एवं क्षति की तत्काल रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश*
उपायुक्त ने सभी विभागों को मानसून के दौरान होने वाले नुकसान एवं क्षति की रिपोर्टिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जान-माल की हानि अथवा सार्वजनिक संपत्ति को हुए नुकसान की सूचना तत्काल जिला प्रशासन एवं आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध करवाई जाए तथा संबंधित विभाग ऑनलाइन पोर्टल पर भी समयबद्ध रिपोर्ट अपलोड करना सुनिश्चित करें। बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम, डीएफओ विकल्प यादव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
