May 31, 2026

शिमला जिले की होनहार बेटी नेहा दीक्षित को मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

शिमला: शिमला जिले की क्यारकोटी पंचायत की नेहा दीक्षित को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुभकामनाएं देते हुए होनहार बेटी बताया। उन्होंने कहा कि नेहा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा से पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
अब उनके सुरों की मधुर धुनें सोनी टीवी के प्रतिष्ठित शो ‘इंडियन आइडल 15’ में गूंजेंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब नेहा ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया हो। 2023 के विंटर कार्निवल में ‘वॉयस ऑफ शिमला’ का खिताब भी उन्होंने अपने नाम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *