April 16, 2026

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने एक महीने का वेतन सहायता के तौर पर दिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान को सौंपा 1,10,000 रुपए का चैक
चंडीगढ़, 20 जुलाई:
राज्य में बाढ़ की चपेट में आए लोगों के प्रति पूर्ण सोहार्द और एकजुटता दिखाते हुये ख़ाद्य, सिविल सप्लाई, उपभोक्ता मामले, वन और वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने अपने एक महीने का वेतन ( कुल 1,10,000 रुपए) बाढ़ पीडि़तों को दान के तौर पर दिया।
मुख्यमंत्री भगवंत मान को चैक सौंपते हुये कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के योग्य और दूरदर्शी नेतृत्व वाली राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए वचनबद्ध और जि़म्मेदार है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में सम्बन्धित जि़ला प्रशासन, लोगों को अपेक्षित सहायता जैसे फूड पैक्ट, दवाएँ, पीने वाला पानी, तरपालें और अन्य ज़रूरी वस्तुएँ सक्रियता के साथ उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की दिक्कतों से भलीभांति अवगत हैं और जन-जीवन को फिर राह पर लाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *