April 24, 2026

पंजाब भर में आज रात 8 बजे ब्लैकआउट मॉक ड्रिल

चंडीगढ़, पंजाब में आज रात 8 बजे से 8:15 बजे तक राज्यव्यापी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। दरअसल, सिविल डिफेंस की तैयारियों की जांच के उद्देश्य से 24 अप्रैल को शाम 8 बजे सिविल डिफेंस एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई जाएगी। यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार राज्य के सभी जिलों में आयोजित किया जा रहा है।

ड्रिल के दौरान प्रमुख बाजारों, सरकारी भवनों और रिहायशी इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। साथ ही लोगों को जनरेटर, इनवर्टर और टॉर्च का उपयोग न करने की हिदायत दी गई है, ताकि पूरी तरह ब्लैकआउट की स्थिति बनाई जा सके। मॉक ड्रिल के अंत में लगातार 2 मिनट तक सायरन बजेगा, जो ऑल क्लियर का संकेत होगा और इसके बाद सामान्य स्थिति बहाल कर दी जाएगी। जिले के डिप्टी कमिश्नरों ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, यह केवल एक अभ्यास है और इसमें प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *