April 14, 2026

बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में धूमधाम से मनाया गया बैसाखी पर्व

सुंदरनगर, बालिका देखभाल संस्थान सुंदरनगर में बैसाखी पर्व बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में नायब तहसीलदार सुंदरनगर आदित्य गुलेरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सीडीपीओ सुंदरनगर पूनम चौहान ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से की गई, जिसके बाद संस्थान की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। नृत्य, गीत और लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने बैसाखी पर्व के महत्व को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि आदित्य गुलेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि बैसाखी भारत का एक प्रमुख और पवित्र त्योहार है, जो विशेष रूप से रबी फसल की कटाई की खुशी में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि 1699 में इसी दिन गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह पर्व शांति, श्रद्धा, साहस और प्रेम का संदेश देता है।
समारोह के अंत में बालिकाओं को मिठाइयाँ वितरित की गईं तथा विशेष भोजन की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर संस्थान का समस्त स्टाफ और सभी छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *