September 12, 2026

मानव कल्याण सेवा समिति द्वारा न्यू शिमला जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम

देश राज शर्मा, शिमला, हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा वित्त पोषित और मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल जिला शिमला द्वारा संचालित CPLI योजना के अंतर्गत व विशेष तौर पर नगर निगम शिमला में चल रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम में आज दिनांक 29 मई 2024 को न्यू शिमला , जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।

मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल द्वारा संचालित CPLI योजना के एरिया कॉर्डिनेटर श्री दीपक सुंदरियाल ने जानकारी दी की शिमला नगर निगम के अंतर्गत सभी वार्डो में किशोरों एवं युवाओं से संवाद स्थापित किया जा रहा है इसी कड़ी में शिमला के न्यू शिमला , जेसीबी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किशोरों में नशे के बढ़ते प्रचलन के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में साइकोलॉजिस्ट ज्योति शर्मा ने किशोरों को नशे से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी प्रदान की । उपस्थित स्टाफ से भी विषय की गंभीरता पर विस्तृत चर्चा की गई व समस्या के समाधान हेतु स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया गया ।

संस्था के ट्रेनर वीरेंद्र कुमार व नीलम चौहान द्वारा युवाओं को नशा न करने की शपथ भी दिलवाई व उन्हें नशे के खिलाफ एकजुट होकर अपने अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाने में सहयोग देने का आग्रह भी किया।

मानव कल्याण सेवा समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *