April 25, 2026

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत शुद्धारंग में आयोजित किया जाएगा विभागीय योजनाओं से संबंधित जागरूकता शिविर

किन्नौर जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत शुद्धारंग के पंचायत कार्यालय में 30 जनवरी, 2024 को विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त रूप से एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें ग्राम पंचायत शुद्धारंग व खवांगी के लोगों को विभागीय योजनाओं से जागरूक किया जाएगा। इस प्रकार के संयुक्त विभागीय जागरूकता शिविर प्रदेश सरकार की एक पहल है ताकि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं से आम जनता को जागरूक कर लाभान्वित किया जा सके। शिविर में उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग, अनुसूचित जाति व जनजाति निगम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा लीड बैंक किन्नौर के अधिकारी उनके संबंधित विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *