July 12, 2026

मतदाता ध्यान दें! एसआईआर-2026 अभियान की समय-सीमा में केवल 3 दिन शेष

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि अंतिम समय का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना एन्यूमरेशन फार्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास जमा करवाएं।

फार्म भरने, दस्तावेजों की जानकारी, वर्ष 2002 की मतदाता सूची में नाम के सत्यापन अथवा अन्य तकनीकी सहायता के लिए अपने बीएलओ या जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

सभी बीएलए एवं राजनीतिक दल भी शेष मतदाताओं के फार्म भरवाने और जमा करवाने में सक्रिय सहयोग करें।

कोई भी पात्र मतदाता न रहे वंचित—समय पर फार्म जमा करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *