अनुराग शर्मा ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ
हिमाचल के मुद्दे उठाने का किया संकल्प
शिमला, हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने संसद परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने शपथ दिलाई। अनुराग शर्मा 9 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि वह संसद में हिमाचल प्रदेश के एकमात्र प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे। उन्होंने कहा कि वह केंद्र सरकार के समक्ष राज्य की वित्तीय स्थिति, लंबित रेल और सड़क परियोजनाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचा विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएंगे। उनका लक्ष्य है कि हिमाचल के विकास और जनहित के मामलों को संसद में प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाए।
इस अवसर पर अनुराग शर्मा ने कांग्रेस नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गेके साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का राज्यसभा में नामांकन के लिए आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है और इससे संगठन को राज्य में और मजबूती मिलेगी।
