September 22, 2026

विशेष बच्चों द्वारा निकाला जाएगा रैफल ड्रॉ : अमरजीत सिंह

8 मई को मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस

हमीरपुर: उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा है कि 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रैफल ड्रा भी निकाला जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस और रैफल ड्रा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को यहां जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा तथा स्कूली बच्चों द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रैडक्रॉस की लैब को दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके लिए अलग से एक कमेटी गठित की गई है।
उपायुक्त ने रैडक्रॉस दिवस पर सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 2 मई को मिनी सचिवालय बड़सर, 3 मई को डिग्री कॉलेज कन्जयाण, 5 मई को सुजानपुर में रक्तदान शिविर लगाएं जाएंगे।
उन्होंने बताया कि अधिक बार रक्तदान करने वाले तथा रैडक्रॉस में अधिक दान देने वाले दानवीरों को भी सम्मानित किया जाएगा।
रैफल ड्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इस रैफल ड्रॉ की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स को खरीदने के लिए लोग बड़ी संख्या में आगे आ रहे हैं। अभी तक जिले भर में लाखों की कंट्रीब्यूशन स्लिप्स बिक चुकी हैं। बुधवार सुबह तक रैडक्रॉस के खाते में लगभग 17 लाख रुपए जमा भी हो चुके हैं। रैफल ड्रा पहचान संस्था के विशेष बच्चों के हाथों से निकाला जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस रैफल ड्रॉ का एकमात्र उद्देश्य जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के लिए अधिक से अधिक फंड जुटाना है, ताकि इस धनराशि से अधिक से अधिक जरुरतमंद लोगों की मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *