April 29, 2026

पढ़ाई के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियां भी जरूरी : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर , मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने राजकीय बहुतकनीकी कालेज बड़ू हमीरपुर में आयोजित की जा रही 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने दीप प्रज्जवलन के साथ दूसरी सांस्कृतिक संध्या की विभिन्न सांस्कृतिक स्पर्धाओं का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश भर के 17 बहुतकनीकी महाविद्यालयों के प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया और उन्हें पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भी अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन का समय हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। यहीं से ही हमारे भविष्य की दिशा तय होती है और हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है। पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, एनसीसी, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने से हमारे व्यक्तित्व को नए आयाम मिलते हैं। इसलिए, हर विद्यार्थी को इनमें अवश्य भाग लेना चाहिए।
इससे पहले, मेजबान कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों और प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिभागियों ने पहाड़ी एक गायन और लोकनृत्य की स्पर्धाओं में शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता, राज्य सहकारी विकास संघ के सदस्य राजेश ठाकुर, विभिन्न बहुतकनीकी कालेजों के टीम प्रभारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *